रायपुर : जनमन पत्रिका बन रही जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम

              ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाओं की सटीक और विस्तृत जानकारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। सुशासन तिहार के अंतर्गत कोटरकी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जनमन पत्रिका का वितरण कर ग्रामीणों को शासन की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

              पत्रिका के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और शासन की महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्राप्त हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले कई बार योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाने के कारण पात्र हितग्राही लाभ से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब जनमन पत्रिका से योजनाओं की अद्यतन जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है।

              ग्राम केरता की श्रीमती मालती एवं गिरवरगंज के श्री रामकुमार ने बताया कि वे पत्रिका में प्रकाशित जानकारियों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों के साथ भी साझा करते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने जनमन पत्रिका को शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की। शिविर में उपस्थित अन्य ग्रामीणों ने भी जनमन पत्रिका को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है तथा शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और सहभागिता मजबूत हो रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories