रायपुर : जशपुर की अमराइयों में बौरों की बहार, रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

              रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले की अमराइयों में इन दिनों आम के बौरों की सुगंध वातावरण को महका रही है। इस वर्ष आम के वृक्षों पर मंजरियाँ सघन एवं स्वस्थ दिखाई दे रही हैं, जिससे किसानों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा एवं आम्रपाली जैसी आम की प्रमुख प्रजातियाँ फूलों से आच्छादित हैं। वर्तमान में लगभग 5 हजार 410 हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती की जा रही है।

              सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि अनुकूल मौसम एवं वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने पर उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। जशपुर का आम अपनी गुणवत्ता एवं मिठास के कारण अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। उद्यानिकी विभाग ने किसानों को बौर अवस्था में सिंचाई रोकने, फूल खिलने पर कीटनाशक का छिड़काव न करने तथा कीट-रोग नियंत्रण हेतु आवश्यक दवाओं के उपयोग की सलाह दी है। मैंगो हॉपर, पाउड्री मिल्डियू एवं एंथ्राकनोज नियंत्रण के लिए समयानुसार उपचार करने को कहा गया है।  


                              Hot this week

                              रायपुर : छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन संपन्न

                              रात्रिकालीन रोशनी होगी बेहतर, ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित आवागमन...

                              रायपुर : समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभछत्तीसगढ़ में...

                              Related Articles

                              Popular Categories