रायपुर: न्यायमूर्ति मनोहर सप्रे ने किया सड़क सुरक्षा उपायों का अवलोकन…

              रायपुर: सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने आज दुर्ग से रायपुर सड़क मार्ग के मध्य गंभीर सड़क दुर्घटनाजन्य खण्डों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क सुरक्षा उपायों का अवलोकन किया। न्यायमूर्ति श्री मनोहर सप्रे ने इस दौरान हाईवे पेट्रोल वाहनों, एम्बुलेंस, स्पीड राडार गन, इण्टरसेप्टर व्हीकल, ब्लैक स्पॉट्स का भी अवलोकन कर जीवन रक्षा हेतु सतत् सुधारात्मक उपाय के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई, यातायात पुलिस एवं परिवहन, टोल कर्मियों सहित जनसामान्य से भी सड़क सुरक्षा के संबंध में चर्चा की।

              इस अवसर पर अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ श्री संजय शर्मा, एनएचएआई के महाप्रबंधक श्री प्रवीण बिंजेवार, आरटीओ रायपुर श्री कीर्तिमान सिंह, डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव

                              पीएम आवास योजना से नारायणपुर के ग्रामीण परिवार को...

                              रायपुर : पालक-बालक सम्मेलन बना बेटियों के सपनों की राह आसान करने का माध्यम

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में संवेदनशील प्रशासन की...

                              रायपुर : औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

                              छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए...

                              रायपुर : 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जवानों की संगीतमय हुंकार

                              स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर रायपुर में गूंजेंगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories