रायपुर: कमला बाई को मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से बढ़े आत्मनिर्भरता के कदम

          • जशपुर जिले की दिव्यांग महिला ने जताया शासन का आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल सुशासन तिहार ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस क्रम में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी की रहने वाली दिव्यांग कमला बाई की वर्षों पुरानी आवागमन की परेशानी का समाधान भी इसी पहल के माध्यम से हुआ है।

          कमला बाई, जो अस्थि बाधित दिव्यांग हैं, आवागमन में कठिनाइयों के कारण अपने दैनिक कार्यों के लिए हमेशा परिवारजनों पर निर्भर रहती थीं। सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया था। जिला पंचायत जशपुर द्वारा कमला बाई के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए, उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

          मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद कमला बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे न केवल स्वतंत्र रूप से आवागमन कर पाएंगी, बल्कि पेंशन जैसे आवश्यक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी खत्म हो गई है। उन्हें शासन से दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिससे जीवनयापन सुगम हो गया है।

          कमला बाई मुख्य रूप से कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करती हैं। उनका कहना है कि अब मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के सहारे खेत-खलिहानों तक पहुंचना और बाजार या कार्यालयों में जाना आसान हो गया है। सुशासन तिहार जरिये कमला बाई की तरह ही कई और हितग्राहियों को भी राहत मिली है, जो शासन की संवेदनशीलताऔर जवाबदेही का प्रमाण है।



                    Hot this week

                    KORBA : दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण

                    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                    रायपुर : रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

                    पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डनरायपुर (BCC...

                    KORBA : पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

                    कोरबा (BCC NEWS 24): पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा...

                    रायपुर : इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

                    बीजापुर जिले को मिलेगी बड़ी सौगातरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव

                    एक छोटी सी बचत, सशक्त भविष्य की बड़ी उड़ानरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories