Saturday, February 14, 2026

              रायपुर : उद्यानिकी फसल से हो रही लाखों की आमदनी कावेराम को

              रायपुर: नारायणपुर जिले के ग्राम भुरवाल के रहने वाले किसान कावेराम खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कर रहे है, कावेराम ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी उन्नतशील किसान की श्रेणी में खडे़ हो सकेगा, लेकिन जब उसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुडे़ विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी मिला। तब उसने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया, धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा और वे आज लाखों रूपए कमा रहा है। इससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो गया। कावेराम ने 1 हेक्टेयर रकबा में जैविक फसल प्रबंधन एवं उन्नत बीज का प्रयोग करते हुए मिर्च, टमाटर, करेला जैसे सब्जियां लगाया है। इसमें ड्रिप के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था कर रहे है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। किसान कावेराम को अब धान्य फसलों की तुलना में वर्षभर में तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त हो रहा है।

              किसान कावेराम ने बताया कि वह अपने खेतों में हमेशा धान की फसल लगाता था, समय के साथ लागत में वृद्धि एवं उत्पादन में कमी आने से आमदनी में कमी होने लगा था।  आमदनी को बढ़ाने के लिये उन्हें उद्यानिकी विभाग के द्वारा सब्जी की खेती करने का सुझाव दिया गया। कावेराम ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन से टमाटर, करेला एवं मिर्च की खेती कर रहा है। खेती में अनुमानित लागत राशि 60 हजार रूपये है, अब तक कावेराम के द्वारा 3 लाख रूपये तक की सभी बिक्री कर चुका है, जिससे कावेराम की घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कावेराम को देखकर उनके आसपास के किसान भी उद्यानिकी फसल लगाने प्रेरित हो रहे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories