रायपुर : आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 2027 तक बढ़ाई गई

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-क के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्ते) नियम, 2002 के नियम 5 के द्वितीय परंतुक के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस, 1983 बैच) की सेवा अवधि में वृद्धि की गई है। श्री सिंह को विभागीय अधिसूचना 01 जून 2024 के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सेवा अवधि फरवरी 2027 तक अथवा राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियमित पदस्थापना होने तक, जो भी पहले हो, के लिए बढ़ाई गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 जून 2026 को आदेश जारी किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              रायपुर : सहकारिता मंत्री 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

                              शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              रायपुर : नीट-2026 में एकलव्य विद्यालय छोटे मुड़पार के तीन विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

                              28 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानितरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories