रायपुर : रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा

            रायपुर (BCC NEWS 24): दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते उक्त रेलवे फाटक से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रात्रि 21:00 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे तक रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 पर सड़क मार्ग से आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित रेलवे फाटक पर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। आम नागरिकों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन को मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories