​रायपुर : ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

              जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है—कुलपति प्रो. मनोज दयाल

              केटीयू में नशा मुक्त युवा अभियान: अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ

              ​रायपुर (BCC NEWS 24): कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU), रायपुर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने की औपचारिक घोषणा की।

              विवेक और भविष्य को नष्ट करता है नशा: प्रो. मनोज दयाल

              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है,का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, उसके परिवार और सुनहरे भविष्य—तीनों को पूरी तरह तबाह कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग देश निर्माण में करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल युग में मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया।

              क्षणिक सुख की चाहत में लत न बनने दें: कुलसचिव

              विश्वविद्यालय के कुलसचिव  ने जीवन में आर्थिक और सामाजिक विश्लेषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर क्षणिक सुख की चाहत से होती है, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। इसलिए किसी भी गलत आदत को अपनाने से पहले उसके दुष्प्रभावों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

              नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प

              ​समारोह में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।


                              Hot this week

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              Related Articles

                              Popular Categories