रायपुर : श्रम मंत्री देवांगन ने पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

          रायपुर: वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व-पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री देवांगन ने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।



                    Hot this week

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर बिहान की दीदियों ने थामा स्वावलंबन का धागा

                    स्थानीय सामग्री से तैयार आकर्षक राखियों की बाजार में भारी...

                    रायपुर : अबूझमाड़ के सोमारू ने मछली पालन से बदली तकदीर

                    नाव-जाल योजना और 50 प्रतिशत मत्स्य बीज अनुदान से...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                    Related Articles

                    Popular Categories