रायपुर : श्रम मंत्री देवांगन ने श्रमवीरों को दी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी

              रायपुर: श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बालोद जिले में खनिजों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories