रायपुर : श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की बधाई…

              रायपुर/कोरबा (BCC NEWS 24): वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। छत्तीसगढ़ के लोक जीवन इस पर्व का बहुत महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ पहला लोक पर्व है। इससे ही लोक तिहारों का सिलसिला शुरू होता है। हरेली के दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। विष्णु देव साय सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को उनके धान का अधिकतम मूल्य मिल रहा है।

              वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर मंत्री श्री  देवांगन ने आम नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। मंत्री श्री  देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में यह अभियान जोर-शोर से संचालित है, शहरों से लेकर गांवों तक वृक्षारोपण का यह अभियान जन अभियान बन गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories