रायपुर : छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से बनी लखपति दीदी

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी मेहनत और लगन से आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार करते हुए लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

              श्रीमती श्यामबाई बताती हैं कि पहले उनका परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर था तथा परिवार की वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपये ही थी। सीमित आय में परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन हो जाता था। आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से उन्होंने बबीता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया।

              समूह के माध्यम से उन्हें बिहान मिशन के तहत 10 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि तथा 12 हजार रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग करते हुए श्यामबाई ने अपने गांव में एक छोटी किराना दुकान शुरू की। निरंतर मेहनत, लगन और समूह के सहयोग से उनके व्यवसाय में धीरे-धीरे वृद्धि हुई, जिससे उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और वे आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

              श्यामबाई का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली है। वे अन्य महिलाओं को भी बिहान मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना की राशि से पूरी हो रही घर की जरूरतें

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा

                              जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक...

                              रायपुर : राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

                              छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकानारायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories