रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

              रायपुर: बेमेतरा जिला तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहीमूलक योजनाओं की बदौलत अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। ग्राम झाल निवासी कुंती बाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई उम्मीदों का संचार किया है। वर्षों तक जर्जर खपरैल वाले कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों के साथ जीवनयापन करने वाली कुंती बाई आज एक पक्के, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रह रही हैं।

              आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल था। लंबे इंतजार के उपरांत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायत बेमेतरा द्वारा उन्हें आवास स्वीकृत किया गया। आज उनके घर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ कुंती बाई को केंद्र एवं राज्य सरकार की कई अन्य योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से किफायती दर पर खाद्यान्न तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिली निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलने से कुंती बाई के जीवन में स्थायी और सकारात्मक बदलाव आया है। कुंती बाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब शासन की योजनाएँ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचती हैं, तब वे केवल किसी एक परिवार नहीं बल्कि पूरे समाज में परिवर्तन लाती हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर

                              स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति मासिक आय...

                              रायपुर : डेयरी योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी)...

                              रायपुर : जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं – कृषि उत्पादन आयुक्त निगार

                              उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशहर जिले...

                              Related Articles

                              Popular Categories