रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

          सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आय

          रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता से मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के ग्राम खुडि़या की कमलेश्वरी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाली कमलेश्वरी सिलाई कार्य जानती थीं, किंतु संसाधनों के अभाव में स्वयं की सिलाई मशीन खरीद पाने में असमर्थ थीं। महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि को संचित कर उन्होंने सिलाई मशीन क्रय की और गांव की महिलाओं एवं बच्चों के वस्त्र सिलने का कार्य प्रारंभ किया। गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध सेवा के कारण उनका छोटा व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्तमान में वे प्रतिमाह लगभग 3 हजार रुपए की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं।

          कमलेश्वरी ने बताया कि योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह योजना ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास एवं आर्थिक उन्नयन की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    रायपुर : राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

                    रायपुर (BCC NEWS 24): उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन...

                    Related Articles

                    Popular Categories