रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी सहारा-स्वरोजगार से मिला आय का जरिया

              साधना राजपूत ने शुरू किया स्वयं का व्यवसाय

              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वरोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में अग्रसर हो रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम डंगनिया की रहने वाली श्रीमती साधना राजपूत के जीवन में महतारी वंदन योजना नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनकर सामने आई है। पहले वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन आय सीमित होने के कारण घर की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाता था। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 01 हजार रुपये की मासिक सहायता राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।

              इस राशि को बचत के रूप में जोड़ते हुए साधना राजपूत ने अपने घर के पास ही एक छोटी राशन दुकान शुरू की। धीरे-धीरे उनके इस छोटे से प्रयास ने एक स्थायी आय का रूप ले लिया। आज उनके स्वयं के व्यवसाय के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। साधना राजपूत ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण

                              51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु...

                              ​रायपुर : सुशासन तिहार : उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब

                              मौके पर ही निराकृत हुई ग्रामीणों की समस्याएं​रायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories