रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी फरिदा बेगम के परिवार का सहारा

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्ही में से एक महिला है कोंडागांव के नहरपारा निवासी फरिदा बेगम, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। 

              फरिदा बेगम ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति का सड़क दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना के कारण वे दिव्यांग हो गए हैं और अब किसी भी प्रकार का कार्य करने में असमर्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, ऐसे में घर का खर्च चलाना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था।

              विपरीत परिस्थितियों में भी फरिदा बेगम ने हार नहीं मानी और अपने घर में एक छोटा सा फैंसी स्टोर चला रही है। इस दुकान से जो थोड़ी-बहुत आय होती है, उसी से परिवार का गुजारा चलता है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

              फरिदा इस राशि को दो-तीन महीनों तक जमा करती हैं और फिर उससे अपनी दुकान के लिए सामान खरीदती हैं, जिससे उनका छोटा व्यवसाय निरंतर चलता रहता है। साथ ही वे अपनी बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग कर रही हैं, जो उच्च शिक्षा के लिए घर से बाहर रहकर अध्ययन कर रही है।

              फरिदा बेगम का कहना है कि इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को संभालने का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर

                              ग्राम पंचायत बुड़ार में स्वच्छता की अलख जगाकर बनीं...

                              Related Articles

                              Popular Categories