रायपुर : महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

          योजना की राशि से महिलाओं ने की त्योहार की तैयारियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ’’महतारी वंदन योजना’’ प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में खुशियों के नए रंग भी भर रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल आर्थिक संबल ही नहीं, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं और त्योहारों की तैयारियों में भी महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो रही है। इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योजना की राशि से प्रदेश की अनेक महिलाओं के घरों में उत्साह और उल्लास का वातावरण है।

          रायगढ़ जिले के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक-7 निवासी श्रीमती तारागिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की इस माह की राशि समय पर प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने रक्षाबंधन के लिए राखी और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से त्योहार की तैयारियां पहले की तुलना में अधिक सहज और संतोषजनक हो गई हैं तथा पूरा परिवार हर्षाेल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाने की तैयारी कर रहा है।

          तारागिरी गोस्वामी ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों और त्योहारों के खर्चों में भी सहयोग कर पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान किया है।

          उन्होंने भावुक होकर कहा, राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार। उनका कहना है कि योजना से मिली राशि ने इस वर्ष रक्षाबंधन की खुशियों को और भी यादगार बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक खुशहाली की दिशा में एक प्रभावी कदम है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर...

                    रायपुर : अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर

                    24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण...

                    रायपुर : महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास

                    रायपुर (BCC NEWS 24): भाई-बहन के अटूट प्रेम और...

                    Related Articles

                    Popular Categories