रायपुर : महतारी वंदन योजना : राशि से मनीषा संवार रही बेटी का भविष्य

              ’बच्ची के पढ़ाई में भी कर रही उपयोग’

              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। कई महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई के तथा घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की निवासी मनीषा बंजारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का सार्थक उपयोग कर अपनी बेटी का भविष्य संवार रही हैं। मनीषा बंजारा को योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से घर की छोटी-छोटी जरूरतों के साथ-साथ अपने बच्चे की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का अवसर मिला है।

              मनीषा ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग अपनी संतान की शिक्षा में कर रही हैं, जिससे परिवार के आर्थिक बोझ में कमी आई है और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता भी खुलवाया है और नियमित रूप से उसमें राशि जमा कर रही हैं। यह पहल उनकी दूरदर्शिता और आर्थिक जागरूकता को दर्शाती है। मनीषा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक संबल प्रदान किया है, जिससे वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

                              समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों...

                              रायपुर : पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

                              जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधनरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

                              वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली जारामोंगिया की तस्वीर

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से हर...

                              Related Articles

                              Popular Categories