रायपुर : महतारी वंदन योजना : महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि

              बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर रही पूरा

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाएं अपने जीवन स्तर में सुधार के साथ ही स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो गई है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले की निवासी बुजुर्ग महिला श्रीमती लैनी गंधर्व भी योजना से लाभान्वित होकर अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर रही हैं। 

              श्रीमती लैनी गंधर्वा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली सम्मान की राशि से घर-परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। पहले घरेलू खर्चों के लिए पूरी तरह परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब उनके पास स्वयं की आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने का भी कार्य कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : मनरेगा से बदली निम्मलगुड़ा की तस्वीर

                              500 जल अवशोषण ट्रेंच से बढ़ा भू-जल स्तर, 1,801...

                              Related Articles

                              Popular Categories