रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

            रायपुर (BCC NEWS 24): मैनपाट टाइटंस छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियंन बन गई है। मैनपाट टाइटंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच आज फाइनल मैच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा तथा अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विजेता टीमों और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया
            फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

            छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में आज मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी टाइटंस को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस लीग में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों ने भाग लिया था।

            मैनपाट टाइटन्स ने मैच की तेज शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में कुछ मूव बनाए। उन्होंने शुरुआत में ही सर्कल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया, जो किसी भी टीम के लिए हमेशा एक अच्छा संकेत होता है। लेकिन काउंटर पर शाहरुख ने एक मौका दिया, जहां उनके शॉट को डिफेंडर ने रोक दिया।

            मैनपाट टाइटन्स ने तीसरे क्वार्टर में रुख बदलने की कोशिश की, जब संदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन उनकी बढ़त देर तक नहीं रही। स्ट्राइकर्स ने भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। अंतिम समय में मैनपाट ने बेहतर टीमवर्क से दो गोल और दागे तथा स्कोर 4-2 कर लीग का पहला चैंपियंन बनने में कामयाब रही।

            संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के अभिषेक ने जीता स्ट्राइकर ऑफ द मैच अवॉर्ड; मोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच

            लीग में कुल 21 लाख रुपए की पुरस्कार राशि बांटी गई। विजेता टीम मैनपाट टाइटंस को 11 लाख रुपए और उप विजेता संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6 लाख रुपए मिले। शाहरुख अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, आशीष तानी पूर्ति (13 गोल) को लीग का टॉप स्कोरर और हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। स्थानीय खिलाड़ी मोहित नायक ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। संदीप कुमार लीग के इमर्जिंग प्लेयर (U-21) बने।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

                          सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories