रायपुर : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से जशपुर के मनोज कुमार रजक को मिली बड़ी राहत

          3,850 रुपये के बकाया बिल का मात्र 2,000 रुपये में हुआ निराकरण

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद, कहा-योजना से आम लोगों को मिल रही राहत

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से बकाया बिजली बिल पर सरचार्ज में छूट और आसान भुगतान सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है। जशपुर नगर के भागलपुर निवासी श्री मनोज कुमार रजक भी बढ़ते बिजली बिल के कारण परेशान थे। उनका कुल बकाया बिजली बिल 3,850 रुपये हो गया था, जिसे एकमुश्त जमा करना उनके लिए कठिन था।

          मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया। योजना के प्रावधानों के अनुसार उन्हें बड़ी राहत मिली और मात्र 2,000 रुपये जमा कर उनका पूरा बकाया बिजली बिल शून्य हो गया।

          श्री मनोज कुमार रजक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि लोगों को राहत और संतोष भी मिला है।

          उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो सीमित आय के कारण समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते थे। अब वे बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के अपने बकाया बिल का समाधान कर पा रहे हैं।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories