रायपुर : बस्तर क्षेत्र के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु गठित राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक 02 अप्रैल को

              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के सीमावर्ती तेलंगाना एवं अन्य प्रांतों में प्रवासित परिवारों के पुनर्वास हेतु गठित राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक 02 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एम 1-7 में वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी। गौरतलब है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तर क्षेत्र से तेलंगाना एवं अन्य राज्यों में विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। 

              मंत्रालय स्थित आदिम जाति विकास विभाग द्वारा इस आशय का पत्र सभी अंतर्विभागों के भार साधक सचिवों, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, आयुक्त बस्तर संभाग एवं दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के कलेक्टर को जारी कर दिया गया है। 

              अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होगी। इनमें गृह, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कृषि, सामान्य प्रशासन, राजस्व, वित्त, स्कूल शिक्षा, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कौशल विकास विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर संभाग के आयुक्त तथा दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के कलेक्टर को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं...

                              रायपुर : अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त

                              खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी,...

                              रायपुर : जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

                              दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, जनसेवा...

                              Related Articles

                              Popular Categories