रायपुर : मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री आदर्श वर्मा, श्री हेमंत पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : कच्चे छप्पर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता : सोनमणि बोरा

                              प्रमुख सचिव ने पीएम सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया...

                              रायपुर : अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा

                              ’प्रमुख सचिव ने पीएम सेजस विद्यालय  कुम्हारी का किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories