Tuesday, February 17, 2026

              रायपुर : राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय व्यापारिक परिसंघ महिला इकाई के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय व्यापारिक परिसंघ (कैट) महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री पायल जैन एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को कैट की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र के छोटे महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। श्री डेका ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के समूहों को उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कैट की सदस्य सुश्री मुंजा जी. पिन्चा, श्री संभव पारख उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनदर्शन में मिली त्वरित राहत : लगनी बाई को मिला राशन कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

                              रायपुर : सौर ऊर्जा की ऐतिहासिक छलांग छत्तीसगढ के राजनांदगांव में

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1340 घर हुए...

                              Related Articles

                              Popular Categories