रायपुर: पोषक आहार योजनाओं में शामिल होगा मिलेट…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत संचालित विभिन्न पोषक आहार योजनाओं में मिलेट (मोटे अनाज) से बने व्यंजन शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मिलेट की फसलों के उत्पाद के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल राय ने लघु वनोपज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले मिलेट के संग्रहण, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग सहित अन्य जानकारी विस्तार से दी।

              छत्तीसगढ़ में विभिन्न पोषक आहार योजनाओं में मिलेट को शामिल करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग के लिए मिलेट की आवश्यकता एवं मांग के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। पोषक आहार योजनाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा अपनी पोषक आहार योजनाओं में मिलेट्स से बने व्यंजनों को शामिल करने के लिए जानकारी ली गई। बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं गृह विभाग श्री मनोज पिंगुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित पुलिस, महिला बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुपेबेड़ा क्षेत्र को जल्द मिलेगी घर-घर स्वच्छ पेयजल की सुविधा

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरा...

                              ​रायपुर : ​खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की किल्लत

                              गड़बड़ी करने वाले 8 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंडसरसींवा क्षेत्र...

                              रायपुर : ज्ञान सिंह को मिला दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं व्हीलचेयर

                              शासन और जिला प्रशासन का जताया आभाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

                              प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी...

                              Related Articles

                              Popular Categories