रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

            एक टिपर और लगभग 90 घनमीटर अवैध रेत जब्त

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर एवं बसंतपुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से परिवहन की जा रही रेत से भरे एक टिपर को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं ग्राम बसंतपुर स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 30 ट्रैक्टर, अर्थात करीब 90 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories