रायपुर : मंत्री गजेन्द्र यादव ने उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण

              स्वयं चावल मापकर मशीन की सटीकता जॉचा

              रायपुर (BCC NEWS 24): दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गयानगर वार्ड क्रमांक 04 में आज वार्ड भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें मिलने वाली राशन सामग्री के संबंध में विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने स्वयं हितग्राही के चावल को मापकर दुकान में उपलब्ध माप यंत्र की सटीकता की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को निर्धारित मात्रा में पूर्ण एवं सही राशन प्राप्त हो। इस पहल के माध्यम से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने एवं आम नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। मंत्री श्री यादव ने हितग्राहियों को उनके अधिकारों एवं निर्धारित राशन की जानकारी देने के निर्देश भी दिए, ताकि वे स्वयं भी व्यवस्था की पारदर्शिता में सहभागी बन सकें।

              मंत्री श्री यादव ने वार्डवासियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष...

                              रायपुर : बेटियों की सेहत को मिला सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

                              प्रदेश में 1.49 लाख किशोरियों को लगा एचपीवी टीका,...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

                              आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणनराष्ट्रीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories