रायपुर : प्रभारी मंत्री ने जामगांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र का किया निरीक्षण

          निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

          रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में शामिल होने के पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केव्ही के विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया और इस विद्युत परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रवासियों को विद्युत संबंधी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories