रायपुर : कृषि उत्पादन में वृद्धि और कृषकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है मोदी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जारी की उच्च उत्पादन क्षमता वाली फसलों की 109 किस्में
        • नई किस्मों से छत्तीसगढ़ के अन्नदाता उत्कृष्ट खेती के साथ बनेंगे और अधिक समृद्ध

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की फसलों की इन नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में विशेषकर धान की उत्पादन क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। इससे प्रदेश के अन्नदाता उन्नत खेती के साथ और अधिक समृद्ध बनेंगे।

        मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्विटर प्लेटफार्म एक्स पर कृषि के क्षेत्र में इस क्रांतिकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि वैज्ञानिकों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए सभी अन्नदाताओं को बधाई दी है।

        उल्लेखनीय है कि आज  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) में उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी किया। इनमें 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी की फसलें शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक धान की ऐसी किस्में तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा। इनमें चावल की 9 और गेहूं की 2 उन्नत किस्मों को तैयार किया गया है। इसके अलावा दालों में अरहर और चने की 2-2, मसूर की 3 उन्नत किस्में उपलब्ध होंगी।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा

                1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों...

                Related Articles

                Popular Categories