रायपुर : मां की लगन और आंगनबाड़ी की मेहनत रंग लाई

              अब सामान्य श्रेणी में आई दो वर्षीय श्रृष्टि

              रायपुर (BCC NEWS 24): बीजापुर जिले के ग्राम तोयनार की दो वर्षीय बालिका श्रृष्टि कुड़ियम आज स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा रही है। एक समय गंभीर कुपोषण की श्रेणी में आने वाली श्रृष्टि को अब सामान्य श्रेणी में लाने में सफलता मिली है। यह बदलाव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और माता मालती कुड़ियम की जागरूकता का परिणाम है।

              श्रृष्टि को कुपोषित पाए जाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नियमित रूप से उसके घर जाकर माता को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और बच्चों की देखभाल के संबंध में समझाइश दी। गृह भेंट के दौरान संतुलित भोजन, साफ-सफाई और बच्चों को समय पर पोषण देने की जानकारी दी गई, जिससे परिवार में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
              बेहतर उपचार के लिए श्रृष्टि को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां 14 दिनों तक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में उसका उपचार किया गया। इस दौरान माता को भी बच्चों के लिए संतुलित आहार तैयार करने और सही पोषण देने की विधि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एनआरसी से लौटने के बाद माता मालती कुड़ियम ने स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह का पालन करते हुए बच्ची को नियमित रूप से हरी सब्जियां, भाजी, मौसमी फल और संतुलित भोजन देना शुरू किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर श्रृष्टि का वजन और ऊंचाई मापकर उसकी निगरानी भी की जाती रही। निरंतर देखभाल और उचित पोषण के परिणामस्वरूप श्रृष्टि के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसे गंभीर कुपोषण की श्रेणी से निकालकर सामान्य श्रेणी में शामिल करने में सफलता मिली। 


                              Hot this week

                              रायपुर : 50 ट्रिप अवैध रेत जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सक्ती जिले में अवैध खनिज...

                              रायपुर : शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण बना प्रेरणा का मंच, उत्कृष्ट...

                              Related Articles

                              Popular Categories