रायपुर : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल

        रायपुर (BCC NEWS 24): दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने के लिए समाज कल्याण विभाग की योजनाएं मददगार बन रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम बालगोमड़ा, ग्राम पंचायत उसरौद निवासी श्री हिमेश कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से घर से बाहर आना-जाना और अपनी पढ़ाई जारी रखना पहले से आसान हुआ है।

        समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत श्री हिमेश कुमार पटेल, पिता श्री होसराम पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे पहले उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब वे अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों तथा शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

        श्री हिमेश और उनके परिवार ने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया है ।श्री हिमेश कहते हैं कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल  उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा जारी रखने, दैनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है। समाज कल्याण विभाग की ऐसी पहल दिव्यांगजनों को सुविधाजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25...

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                रायपुर : ग्राम पंचायतों में लगा हुआ क्यूआर कोड है पारदर्शिता की नई मिसाल

                पंजीकृत श्रमिकों ने जाना वीबीजीरामजी के नए अनुमेय कार्यों...

                रायपुर : कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                Related Articles

                Popular Categories