Sunday, February 22, 2026

              RAIPUR : राशन के पैसे के लिए मर्डर, नाबालिग के साथ प्लानिंग कर दोस्त पर रॉड से किए कई वार; चलती ट्रेन से गिरफ्तारी

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में बुधवार को एक युवक की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की वारदाता का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की लाश उरला इलाके में लहूलुहान हालत में मिली थी।

              ये पूरा मामला उरला के फैक्ट्री इलाके का है। उरला पुलिस के मुताबिक, मृतक 18 साल का विजय यादव था। वो सरोरा के एक बारदाने फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। बीते मंगलवार की देर रात खाना खाकर वह घर से टहलने के लिए निकला था। अगले दिन सुबह घर के पास ही उसकी लाश मिली थी।

              उरला इलाके में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिली थी।

              उरला इलाके में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिली थी।

              ऐसे हुआ खुलासा

              इस मामले में पुलिस ने मृतक विजय यादव की कॉल डिटेल खंगाली जिसमें उसके दोस्त रूपेश कुमार का नंबर मिला। वारदात के बाद से उसका दोस्त रुपेश फरार भी था। कॉल डिटेल में नंबर मिलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन बिहार की ट्रेन में राउरकेला के पास दिखी। रायपुर पुलिस ने RPF की मदद से रूपेश को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।

              पुलिस को आंशका थी कि मर्डर इन्हीं बियर की बोतलों को सिर में मारकर किया गया है।

              पुलिस को आंशका थी कि मर्डर इन्हीं बियर की बोतलों को सिर में मारकर किया गया है।

              राशन के पैसों का विवाद

              पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने विजय यादव पर पीछे से हमला किया। आरोपी ने उसके चेहरे पर भी दर्जन भर से ज्यादा बार वार किया। इस मर्डर की उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ प्लानिंग की थी। रूपेश ने बताया कि विजय ने उसे राशन दिलवाया था जिसके वो पैसे मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

              मृतक 18 साल का विजय यादव था। वो सरोरा के एक बारदाने फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

              मृतक 18 साल का विजय यादव था। वो सरोरा के एक बारदाने फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

              बीयर की बोतलों से थी मर्डर की आशंका

              पुलिस को लाश के आसपास कुछ बीयर की बोतलें मिली थी इसके अलावा आसपास टूटी हुई बोतलें भी पड़ी हुई थी। पुलिस को आंशका थी कि मर्डर इन्हीं बोतलों को सिर में मारकर किया गया है लेकिन ये मर्डर लोहे के रॉड से किया गया था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories