रायपुर : गाड़ी की किस्त पटाने को लेकर मर्डर, डंडा से मारा, फिर कपड़े से घोंटा गला; बाप और बड़े भाई ने मिलकर की हत्या

        RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवक की उसके बाप और बड़े भाई ने मिलकर हत्या कर दी। ये हत्या गाड़ी की किस्त पटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुआ। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर डंडा मारा और फिर कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में धरसींवा थाना पुलिस ने आरोपी बाप और बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

        सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि निमोरा गांव में खेत में लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो लाश की पहचान श्याम सुंदर पटेल के तौर पर हुई। पता चला कि मृतक का कुछ घंटे पहले घर पर बाप और बड़े भाई से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपी प्रहलाद पटेल और सुनील दत्त पटेल से पूछताछ किया।

        आरोपियों ने बताया-गाड़ी के किस्त चुकाने को लेकर विवाद

        इस मामले में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर ने कुछ महीने पहले गाड़ी खरीदी थी। जिसकी किस्त पटाने को लेकर वह घर पर अक्सर विवाद करता था। हत्या के दिन वह अपने भाई के साथ मारपीट कर रहा था। तभी बाप ने गुस्से में आकर पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वो जमीन में गिर गया।

        फिर बड़े भाई ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया और पास के ही खेत में लाश फेंक दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों प्रहलाद पटेल और सुनील दत्त पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories