रायपुर : एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल कार्य में उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी…

              • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया पत्र

              रायपुर: जिले के नेशनल हेल्थ मिशन और नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन संघ के हड़ताल में शामिल विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्र जारी कर तत्काल कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन अधिकारी-कर्मचारी के कार्य में उपस्थित नही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

              जारी पत्र के अनुसार एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिले के एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के अधिकारी-कर्मचारी के हडताल में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। साथ ही एन.यू.एच.एम. के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी की 03 जुलाई से हड़ताल में शामिल है। छत्तीसगढ़ शासन के 11 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार इनके कार्य सीधे सामान्य जन के स्वास्थ्य सुविधाओं से जुडे़  है, यदि इनके हड़ताल पर जाने से कोई असुविधा होती है, तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ विषय पर 21 मई को राजधानी में चिंतन शिविर

                              मत्स्य पालन मंत्री रामविचार नेताम करेंगे शिविर का शुभारंभरायपुर...

                              रायपुर : डिजिटल नवाचार से सुकमा ने बनाई नई पहचान

                              पूवर्ती और चिंतलनार में लाइव जनगणना देख प्रभावित हुए...

                              रायपुर : बोर्ड टॉपर संध्या नायक का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

                              अघरिया समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories