रायपुर : तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली लापरवाही, कारण बताओ नोटिस

          रायपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर. कच्छप ने तीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई बाल विकास परियोजना मुकड़ेगा अंतर्गत संचालित केंद्रों के औचक निरीक्षण के बाद की गई।

          निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र लिबरा में बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई तथा केंद्र परिसर में स्वच्छता का अभाव देखा गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र कमरगा और मुडापारा निरीक्षण के समय पूर्णतः बंद पाए गए। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गंभीरता बरतते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परियोजना अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण हो तथा बच्चों को समय पर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। 



                    Hot this week

                    रायपुर : तकनीक के पंख लगाकर उड़ान भरेगा धमतरी का युवा

                    कॉलेजों में एआई वर्कशॉप का सफल आयोजन‘बदलते समय में...

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    रायपुर : बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान

                    बिहान योजना से सरिता यादव ने संवारी अपनी आजीविकासमूह...

                    रायपुर : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम

                    विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के माध्यम...

                    Related Articles

                    Popular Categories