रायपुर : जलकृषि किसानों को बीमा सुरक्षा का नया सहारा

            पीएम-एमकेएसएसवाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम 25 जून को

            रायपुर (BCC NEWS 24): मत्स्य विभाग द्वारा राज्य के जल कृषि किसानों को बीमा एवं अन्य संबंधित विषयों पर जागरूकता प्रदान करने के लिए पीएम-एमकेएसएसवाई के तहत 25 जून को सबेरे 10:30 बजे से राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में जलकृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के अंतर्गत उपलब्ध जलकृषि बीमा योजना से अवगत कराना है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories