रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की ‘लाल माटी’ पर खिंची विकास की नई रेखा

                              एनएच-130डी बना उम्मीदों का नया सवेरा​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories