रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के वायरल ऑडियो मामले में व्यायाम शिक्षक को नोटिस जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पचरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से राशि मांगने संबंधी वायरल ऑडियो मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लिया है। मामले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ के व्यायाम शिक्षक श्री नलसाय दिवाकर को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

              जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित वायरल ऑडियो को श्री दिवाकर ने स्वयं का होना स्वीकार किया है। जांच के दौरान हितग्राहियों एवं अन्य व्यक्तियों के बयान में पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राशि मांगने की बात प्रथम दृष्टया सही पाई गई।

              प्रकरण में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासकीय सेवक रहते हुए पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करना अनुचित एवं पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत माना गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना

                              कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीररायपुर (BCC...

                              रायपुर : जब एक फोन कॉल ने दूर की राह की बाधा

                              सीएम हेल्पलाइन से बिंजली में 24 घंटे में सुगम...

                              रायपुर : महासमुंद में पहली बार जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित

                              इस वर्ष राज्य के 660 पारंपरिक वैद्यों का होगा...

                              रायपुर : सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

                              स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच...

                              Related Articles

                              Popular Categories