रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

        रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है। जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैै। वर्तमान में सेंटर में 54 बच्चे थेरेपी ले रहे हैं। राज्यपाल श्री डेका ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि वे जल्द ही स्पीच थेरेपी सेंटर को देखने आयेंगे। इस अवसर पर डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

                बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प’ से ‘सशक्त समाज’ की ओर

                सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए...

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                Related Articles

                Popular Categories