रायपुर : होटल में ओल्ड स्टॉफ ने की चोरी, अंधेरे में स्टोर रूम का ताला तोड़कर किया सामान पार, CCTV के आधार पर एक गिरफ्तार

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के एक होटल में पूर्व कर्मचारियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रात के अंधेरे में स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। फिर वहां रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान को पार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

              के.जे. थॉमस ने माना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल फुड काष्ट पीटीएस चौक माना कैम्प में जनरल मैनेजर का काम करता है। 20 जून को रात ढाई बजे होटल को बंद कर अपने घर चला गया था। 21 जून को सुबह उनके होटल स्टाफ ने बताया कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने अंदर रखें कंप्यूटर, साउंड सिस्टम समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर ली है।

              2 लाख का सामान बरामद, एक फरार

              आसपास के सीसीटीवी कैमरों को जांचने में पुलिस ने एक संदिग्ध टिकेश्वर जांगड़े से पूछताछ शुरू की। टिकेश्वर जांगड़े होटल में पूर्व कर्मचारी था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक अन्य पूर्व कर्मचारी तुषार जांगड़े के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फिलहाल तुषार फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी

                              ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल स्थान बना रहा है दंतेवाड़ा का जिला चिकित्सालय

                              केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया एनक्यूएएस सर्टिफिकेट,...

                              रायपुर : धमतरी में जनजातीय गरिमा उत्सव का शंखनाद

                              पीएम जनमन और धरती आबा ग्रामों में सजेगा विकास...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर सख्ती

                              अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की लगातार...

                              Related Articles

                              Popular Categories