रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त दाई, दीदी और बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि तीजा हरितालिका छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
उन्होंने कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने वाला पर्व है। यह पर्व महिलाओं की आस्था, समर्पण और पारिवारिक स्नेह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी अपनत्व को भी मजबूत करता है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि तीजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली और विकास का वातावरण निरंतर बना रहे।

(Bureau Chief, Korba)







