रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर हो रहा त्वरित बिजली आपूर्ति बहाल

        • ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली  व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी कड़ी में बागीचा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कामारिमा पोसकट में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।



                Hot this week

                रायपुर : स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

                शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी...

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत की ओर विष्णु कुमार का कदम

                प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर लगवाया...

                Related Articles

                Popular Categories