रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज

              • अब तक 11.14 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.81 लाख क्विंटल बीज का हो चुका वितरण
              • 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने लक्ष्य का 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण
              • अब तक 709.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 11.14 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.81 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

              कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में मानसूनी काफी अच्छी स्थिति है। राज्य में अब तक 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 89 प्रतिशत क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार

                              जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब 20...

                              रायपुर : लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने किया सुकमा जिले का दौरा

                              तेंदूपत्ता की गुणवत्ता, व्यवस्थित भंडारण और परिवहन व्यवस्था की सराहनाभविष्य...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कुसुमताल शिविर में हितग्राहियों को मिली खुशियों की सौगात

                              प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

                              प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी गई चाबी, किसानों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories