रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर दिव्यांग को मिला बैटरी चलित ट्राई सायकल

        • दिव्यांग के चेहरे में आई मुस्कान
        • मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने दिव्यांग को भेंट की चाबी

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अपने निजी निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में वनगांव निवासी बृजकुमार को बैटरी से चलने वाली ट्राई सायकल प्रदान की। बैटरी चलित ट्राई सायकल पाकर विकलांग बृजकुमार ने मुख्यमंत्री श्री साय और श्रीमती कौशल्या साय का आभार जताया है।

        गौरतलब है की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बगिया पहुंचे थे, जहां सीएम कैंप कार्यालय में जनदर्शन के दौरान दिव्यांग बृजकुमार चांद ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर ट्राय सायकल उपलब्ध कराने की मांग की थी, इनकी मांग पर संवेदनशील मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ट्राई सायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद इन्हें बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया, मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल भेंट कर चाबी सौंपी। दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्राई सायकल मिलने पर ताली बजाकर खुशी जाहिर की, मुख्यमंत्री और श्रीमती कौशल्या साय का आभार जताया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories