रायपुर : छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति-2025 पर एकदिवसीय कार्यशाला 18 नवम्बर को

              रायपुर: दिव्यांगजनों के कल्याण और पुनर्वास को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति-2025 के प्रारूप पर विचार–मंथन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला यूनिसेफ (UNICEF) के सहयोग से 18 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा।

              समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित करते हुए नीति के मसौदे पर सुझाव देने और सकारात्मक विचार प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। इस कार्यशाला में नीति प्रारूप को और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

              कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के पुनर्वास, अधिकार–सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार अवसरों के विस्तार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। विभाग का मानना है कि यह नीति प्रदेश के दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद की किरण

                              त्वरित कार्यवाही से मिली पीएम आवास का लंबित किस्त...

                              रायपुर : लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी समीक्षा

                              30 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरायपुर (BCC NEWS 24): विभिन्न...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से मिला बिसाहिन को रोजगार का साधन

                              प्रतिमाह की सहायता राशि से खरीदी सिलाई मशीन बना...

                              Related Articles

                              Popular Categories