RAIPUR : तलवार-चाकू से हमला केस में एक और नाबालिग गिरफ्तार, लड़कों के बीच मारपीट में महिलाओं ने भी चलाए थे लात-घूंसे, 10 पहले से अरेस्ट

        RAIPUR: राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार 11 वे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मौदहापारा पुलिस ने सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की।

        पीड़ित महिला सुल्ताना बेगम ने 1 अगस्त 2023 को मौदहापारा थाने में FIR दर्ज करवाई थी कि उसके ननंद के लड़के जुनैद और बेटे आसिफ पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला किया था। ये हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था।

        मारपीट के बीच चाकू और तलवार भी चले

        आरोपियों में 2 नाबालिग समेत करीब 10 से ज्यादा लोग शामिल थे। इस मारपीट में जमकर चाकू और तलवार भी चले थे, जिससे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपियों की तरफ से कई महिलाएं भी इस मारपीट में शामिल थी।

        आरोपियों को भेजा गया जेल

        इस मामले में पुलिस ने पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक और इनके अन्य साथियों पर जानलेवा हमला के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बीते शनिवार को फरार एक अन्य आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू को भी पकड़ा था, जिसे जेल भेजा गया था।



                Hot this week

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                रायपुर : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

                स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प...

                Related Articles

                Popular Categories