रायपुर : 1106 पदोन्नत व्याख्याताओं के लिए ओपन काउंसिलिंग 25 से 28 सितंबर तक

              रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्यालयीन आदेश दिनांक 22 जुलाई 2025 के तहत शिक्षक पद से व्याख्याता और व्याख्याता एल.बी. संवर्ग में विषयवार पदोन्नति आदेश जारी किया है। पदोन्नत व्याख्याताओं के शाला आबंटन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह काउंसिलिंग 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न होगी। इस प्रक्रिया में कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. शामिल होंगे अधिकारियों ने यह भी बताया कि काउंसिलिंग से संबंधित प्रतिदिन की सूची, रिक्त पदों की सूची और समय-सारणी विभागीय पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/पर उपलब्ध है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी पदोन्नत व्याख्याताओं से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

                              बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी...

                              रायपुर : पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड

                              पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक...

                              रायपुर : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगातरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories