रायपुर : वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी

          बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत  से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

          घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

                    मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की...

                    रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला

                    प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर...

                    रायपुर : महतारी वंदन का उपहार, ‘विष्णु भैया‘ का प्यार

                    केवंरा और भामिनी जैसे हजारों महिलाओं का बढ़ा आत्मविश्वासरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories