रायपुर : धान खरीदी तिहार सुचारू और पारदर्शी, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया विश्वास

          • 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य से किसानों को सीधा लाभ

          रायपुर: प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी तरह सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है।

          सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान विक्रय करने पहुँचे किसान इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुचारू, सुविधाजनक और पारदर्शी है।

          किसान बनकेश्वर राम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में तुलाई, नमी परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएँ बिना किसी कठिनाई के पूरी हुईं, जिससे खरीदी का अनुभव सहज रहा।

          उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर किसान बनकेश्वर राम ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों—बारदाना उपलब्धता, पारदर्शी तुलाई, त्वरित भुगतान प्रणाली और लगातार निगरानी—ने किसानों के बीच प्रक्रिया के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील...

                    रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर मुंगेली में गूंजा ‘उल्लास’ का संदेश

                    महाचौपाल के जरिए जन-जन तक पहुंची साक्षरता की अलखआजादी...

                    रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

                    स्वतंत्रता दिवस पर 'जय गढ़िया बाबा दल' ने बिखेरा...

                    रायपुर : तसर पालन से बीजापुर के ग्रामीणों की बढ़ेगी आय

                    स्वस्थ डिम्ब समूह योजना से हितग्राहियों को मिला 1.40...

                    Related Articles

                    Popular Categories