रायपुर : मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडलाइफ अस्पताल की पांचवी मंजिल से गिरकर हुआ हादसा, उड़ीसा का रहने वाला था मृतक

          रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) था जो उड़ीसा के रहने वाले थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरीज की मौत अस्पताल के पांचवे माले से गिरने से हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक मृतक को मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।



                    Hot this week

                    रायपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

                    सहारा मिला तो आसान हुई राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े...

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    Related Articles

                    Popular Categories